{"_id":"69ea1d90fe25915cba066a8a","slug":"up-board-10th-12th-result-ashwani-in-10th-and-anant-in-12th-became-topper-in-shamli-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board 10th 12th Result: शामली में 10वीं में अश्वनी और 12वीं में अनंत बने टॉपर, दोनों एक ही स्कूल के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board 10th 12th Result: शामली में 10वीं में अश्वनी और 12वीं में अनंत बने टॉपर, दोनों एक ही स्कूल के छात्र
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 23 Apr 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
सार
Shamli News: उमराकौर बनत स्कूल के छात्रों ने हाईस्कूल और इंटर में बाजी मारते हुए जिला टॉप कर दिया। इसके अलावा अन्य स्कूलों का रिजल्ट भी अच्छा आया है। स्कूलों और परिजनों में खुशी का माहौल है।
टॉपर अश्वनी और अनंत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों में खुशी छा गई। हाईस्कूल में देवी उमराकौर इंटर कॉलेज कस्बा बनत के छात्र अश्वनी कुमार ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। वहीं इंटर में भी देवी उमराकौर इंटर कॉलेज बनत के छात्र अनंत कश्यप 94.83 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर बने। टॉपर्स को प्रधानाचार्य व परिजनों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
Trending Videos
बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। विद्यार्थियों ने वेबसाइट पर अपना परीक्षा परिणाम देखा। कॉलेजों में भी परीक्षा परिणाम निकालने में शिक्षक जुटे रहे। हाईस्कूल में अश्वनी कुमार ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर गुरु वशिष्ठ इंटर कॉलेज मंगलौरा चौसाना की छात्रा वंशिका ने 95 प्रतिशत और तृतीय स्थान सरस्वती बालक इंटर कॉलेज के छात्र हेमंत चौधरी ने 94.83 अंक प्राप्त कर जनपद में परचम लहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं इंटर में देवी उमराकौर बनत के छात्र अनंत ने 94.80 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला टॉप किया। द्वितीय स्थान पर मुरली मनोहर जोशी इंटर कॉलेज इस्सोपुर टील कांधला के छात्र भव्य प्रताप सिंह ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और तृतीय स्थान पर सरस्वती इंटर कॉलेज के छात्र आर्यन जिंदल ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परचम लहराया।
देवी उमराकौर के प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल राणा व सरस्वती इंटर कॉलेज के आनंद प्रसाद ने मेधावियों को बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिजनों ने भी खुशी जाहिर करते हुए मेधावियों को आशीर्वाद देते हुए इसी तरह नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
ये भी देखें...
UP Board 10th 12th Result: सहारनपुर में बेटियों का जलवा, 10वीं में आयुषी और 12वीं में बुशरा ने किया टॉप
ये भी देखें...
UP Board 10th 12th Result: सहारनपुर में बेटियों का जलवा, 10वीं में आयुषी और 12वीं में बुशरा ने किया टॉप

कमेंट
कमेंट X