{"_id":"69e924ad1fb26e23ce024746","slug":"bajaj-sugar-mill-employees-will-not-be-allowed-entry-for-the-sugarcane-survey-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-173942-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गन्ना सर्वे के लिए बजाज शुगर मिलकर्मियों को नहीं देंगे घुसने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गन्ना सर्वे के लिए बजाज शुगर मिलकर्मियों को नहीं देंगे घुसने
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छुटमलपुर। बजाज शुगर मिल गागनौली द्वारा पिछले दिनों संपन्न हुए पेराई सत्र में केवल 17 दिन का भुगतान किए जाने से गन्ना किसान आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। भाकियू ने तय किया है कि बजाज शुगर मिल के कर्मचारियों को क्षेत्र में गन्ना सर्वे के लिए नहीं घुसने दिया जाएगा। यदि फैक्टरी का वाहन भी नजर आया तो उसे जब्त कर पुलिस को सौंप दिया जाएगा।
भाकियू जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी ने बताया कि यूनियन की मासिक बैठक में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि एक नवंबर को शुरू हुए बजाज शुगर मिल का पेराई सत्र चार मार्च को खत्म हो गया था। काफी गहमागहमी के बाद बीस अप्रैल को मिल प्रबंधन ने केवल पांच दिन का भुगतान जारी किया है, जबकि इससे पहले भी केवल 12 दिन का ही भुगतान गन्ना किसानों को मिला है। ऐसे में मिल द्वारा चार माह में केवल 17 दिन का ही भुगतान जारी किया है।
भुगतान न होने से किसान आर्थिक संकट से गुजर रहा है, जबकि मिल प्रबंधन किसानों का पैसा दबाए बैठा है। उन्होंने कहा कि इस बार किसानों ने तय किया है कि जो भी नगद भुगतान देगा उसकी गन्ना मिल के कर्मचारियों को सर्वे करने दिया जाएगा। नरेश स्वामी ने कहा कि जल्द ही भाकियू से जुड़े किसानों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर बजाज शुगर मिल से अपना गन्ना भुगतान कराने की मांग करेगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X