{"_id":"69e9246cfd5873b82c0db8d5","slug":"40-bigha-wheat-crop-burnt-to-ashes-farmer-scorched-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-173951-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसान झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसान झुलसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंगोह। गंगोह-तीतरों मार्ग पर बुधवार दोपहर एक खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण दमकल की गाड़ी पहुंचने तक करीब 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
मोहल्ला कुरैशियान निवासी फाजिल ने ठेके पर जमीन लेकर उसमें गेहूं की फसल बोई थी। फसल पूरी तरह पक चुकी थी और कटाई के लिए तैयार खड़ी थी। इसी बीच उसमें आग लग गई। पड़ोसी किसान ने फाजिल को खेत में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही फाजिल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान आग की चपेट में आने से उसका चेहरा झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। फाजिल ने बताया कि इसी वर्ष उसकी दो बेटियों की शादी भी होनी है, जिससे परिवार पर आर्थिक संकट और गहरा गया है। लेखपाल सोनू कुमार भी मौके पर पहुंचे और किसान को सांत्वना देते हुए शासन से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कूड़ा निस्तारण केंद्र में पड़े कूड़े में लगी आग
गंगोह। गांव खानपुर गुर्जर के बाहर स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र में पड़े कूड़े में आग लग गई। पुलिस और फायर कर्मियों ने चार गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे किसानों ताहिर चौधरी, महबूब, इलयास, खुर्शीद, इदरीश, इरशाद और मुस्तफा ने बताया कि कूड़े से लगातार उठने वाली दुर्गंध के साथ ही यहां से उड़ कर पन्नियां खेतों में गिरती हैं। इससे फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। बताया कि गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार खड़ी है। ऐसे में आग की चिंगारी खेतों तक पहुंचने का खतरा लगातार बना रहता है, जिससे कभी भी बड़ा नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों ने लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा किसानों की फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X