सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A total of 76,000 sale deeds were executed during the financial year, with average earnings of 71,000.

Saharanpur News: वित्त वर्ष में हुए कुल 76 हजार बैनामे, औसत कमाई 71 हजार

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 23 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
A total of 76,000 sale deeds were executed during the financial year, with average earnings of 71,000.
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में संपत्तियों की खरीद-फरोख्त से होने वाली आय में वृद्धि हुई है। खत्म हुए वित्त वर्ष में करीब 24 करोड़ रुपये वर्ष 2024-25 से अधिक प्राप्त हुए हैं। स्टांप विभाग को 76,264 बैनामों से औसतन 71,440 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि कुल राजस्व 544 करोड़ रुपये रहा।
Trending Videos



सदर तहसील में तीन सब रजिस्ट्रार कार्यालय है। अन्य चारों तहसील में हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में विभाग को 520 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। वित्त वर्ष 2025-26 में रजिस्ट्री में भी हल्की बढ़ोतरी हुई है। सबसे अधिक राजस्व सदर द्वितीय और तृतीय को मिला है। दोनों कार्यालयों ने वित्त वर्ष में करीब 243 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया है। इसके अलावा सबसे अधिक बैनामे आवासीय क्षेत्र में हुए हैं। इसके बाद नंबर कृषि भूमि के बैनामों का आता है। सभी निबंधन कार्यालयों में 54,942 बैनामे आवासीय हुए हैं। इनसे 231 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कृषि भूमि के बैनामों से स्टांप एवं निबंधन विभाग को 201 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि आर्थिक तरक्की का आधार माने जाने वाले औद्योगिक क्षेत्र में मात्र पूरे वर्ष में नौ रजिस्ट्रियां हुई हैं। इससे विभाग को 29.95 लाख रुपये का ही राजस्व मिला। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में 75,018 बैनामों से 520.21 करोड़ रुपये की आय हुई थी। बैनामों से औसत आय 69,345 रुपये हुई थी। इस प्रकार जहां बैनामों की संख्या में मामूली बढ़ोतरी हुई है, वहीं राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई है।
एआईजी स्टांप बृजेश सिंह चौधरी ने बताया कि वित्त वर्ष समाप्ति के बाद राजस्व के आंकड़े प्राप्त हुए हैं। जिले की सातों निबंधन कार्यालयों को 544 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है, जो वित्त वर्ष 2024-25 से 24 करोड़ रुपये अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed