{"_id":"69b4250e9caf01e9d209ddb9","slug":"up-chief-minister-yogi-adityanath-will-reach-saharanpur-on-saturday-will-review-these-development-works-2026-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पहुंचेंगे सहारनपुर, 75 करोड़ के विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पहुंचेंगे सहारनपुर, 75 करोड़ के विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
सार
Saharanpur News: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाकुंभरी देवी पहुंचकर पहले माता का आशीर्वाद लेंगे। उसके बाद विकास कार्यों पर बात करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सिद्धपीठ में देर रात तक व्यवस्था में जुटे कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को मंडलायुक्त रूपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम मनीष बंसल और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने सिद्धपीठ पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के लिए हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड भी बनाया जा रहा है।
Trending Videos
शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी आ सकते हैं। शुक्रवार दोपहर जैसे ही अधिकारियों को इसकी सूचना मिली, तभी बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गईं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मंदिर पहुंचकर मां भगवती के दर्शन करने के बाद आसपास के क्षेत्र में चल रही पर्यटन योजनाओं तथा सेतु निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसी क्रम में मंडलायुक्त, डीआईजी तथा जिलाधिकारी ने भी सिद्धपीठ पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए गांव नागलमाफी के पास अस्थायी हेलीपैड तैयार कराया जा रहा है। नागलमाफी से भूरादेव तक सड़क के दोनों किनारों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सफाईकर्मियों को लगाकर पूरे मार्ग की साफ-सफाई कराई जा रही है, ताकि आगमन के समय व्यवस्थाएं सुचारु रहें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सलिल पटेल, एसपी देहात सागर जैन, लोनिवि के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सिंह, एसडीएम मानवेंद्र सिंह सीओ वैभव पांडे, बीडीओ योगेंद्र सिंह, एसडीओ लोनिवि प्रवीण सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
75 करोड़ की लागत से से शाकंभरी में चल रहे विकास कार्य
पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविशंकर ने बताया कि सिद्धपीठ के आसपास के क्षेत्र में लगभग 75 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य चल रहे हैं। इन कार्यों में पर्यटन सुविधा केंद्र 65 प्रतिशत, ओपन एयर थिएटर प्रतिशत, मल्टी लेवल कार पार्किंग 30 प्रतिशत, टॉयलेट ब्लॉक पब्लिक सोवेनियर शॉप शत प्रतिशत, शाकंभरी देवी पदयात्रा मार्ग सुदृढ़ीकरण 85 प्रतिशत, शाकंभरी द्वार कॉम्प्लेक्स 70 प्रतिशत, साइनेज स्थापना कार्य 25 प्रतिशत, शाकंभरी देवी पदयात्रा प्रकाश व्यवस्था 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इसके अलावा सेतु निगम विभाग द्वारा भूरादेव से सिद्धपीठ तक बन रहे एलिवेटेड पुल एवं एप्रोच रोड का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है।
ये भी देखें...
पुलिस भर्ती परीक्षा: 14 और 15 मार्च को बागपत में 10080 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, ये बनाए गए हैं 14 केंद्र