{"_id":"6a43c9da5084eee637004ad2","slug":"up-cm-yogi-to-visit-saharanpur-tomorrow-to-gift-development-projects-2026-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी कल आएंगे सहारनपुर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, इन कामों का करेंगे शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी कल आएंगे सहारनपुर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, इन कामों का करेंगे शिलान्यास
Tue, 30 Jun 2026 07:22 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 30 Jun 2026 07:22 PM IST
सार
Saharanpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस्माइलपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद जनसभा करेंगे, फिर परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 11 बजे राजकीय विमान से सरसावा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सीधे इस्माइलपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय जाकर स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुबह 11:10 से 11:30 बजे तक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वह महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पहुंचेंगे, जहां जिले की शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसी दौरान जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जनसभा 11:45 बजे से 12:45 बजे तक प्रस्तावित है। इसके बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर 1:30 बजे से 2:45 बजे तक सहारनपुर मंडल के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक में पुराने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के साथ नई परियोजनाओं की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:45 बजे सर्किट हाउस से रवाना होकर 3 बजे सरसावा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से 3:05 बजे राजकीय विमान से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर निगम के कर्मियों द्वारा माहीपुरा से राकेश केमिकल और जनता रोड पर साफ सफाई का कार्य किया। खेल मैदान पर मुख्यमंत्री के लिए मंच, सुरक्षा, पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर निगम के कर्मियों द्वारा माहीपुरा से राकेश केमिकल और जनता रोड पर साफ सफाई का कार्य किया। खेल मैदान पर मुख्यमंत्री के लिए मंच, सुरक्षा, पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, एसएसपी अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी व्योम बिंदल आदि अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। भाजपा विधायक राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई व अन्य भाजपा नेता भी तैयारियों में लगे रहे।
ये भी देखें...
UP: सहारनपुर में दर्दनाक हादसा, रेस्टोरेंट की लोडिंग लिफ्ट में फंसी रेस्टोरेंट संचालक की गर्दन, मौके पर मौत
ये भी देखें...
UP: सहारनपुर में दर्दनाक हादसा, रेस्टोरेंट की लोडिंग लिफ्ट में फंसी रेस्टोरेंट संचालक की गर्दन, मौके पर मौत