{"_id":"69de2eb82d386361370fe174","slug":"up-toll-will-be-collected-at-five-places-on-delhi-dehradun-expressway-2026-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर पांच जगह वसूला जाएगा टोल, जान लें कहां-कहां और कितना देना होगा टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर पांच जगह वसूला जाएगा टोल, जान लें कहां-कहां और कितना देना होगा टैक्स
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 14 Apr 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
सार
Saharanpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर दिया। दिल्ली से देहरादून तक कार के लिए एक तरफ से 675, जबकि राउंड ट्रिप के 1010 रुपये देने होंगे। अभी केवल एक पर ही टोल वसूली हो रही है, बाकी पर जल्द ही शुरू हो जाएगी।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
Delhi-Dehradun Expressway: लंबे इंतजार के बाद आखिकार दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर अधिकारिक रूप से वाहनों का संचालन शुरू हो गया है। 210 किमी के इस एक्सप्रेसवे पर कुल पांच टोल प्लाजा बनाए गए हैं। कारों के लिए एक तरफ से 675 रुपये और 24 घंटे के अंदर राउंड ट्रिप पूरी होने पर 1010 रुपये शुल्क वसूला जाएगा। इन टोल दरों को लेकर यह देश के महंगे एक्सप्रेसवे में शुमार हो गया है। हालांकि शहरों के बीच कम हुई दूरी और समय की बचत इसे जेब पर भारी नहीं पड़ने देगी।
Trending Videos
अक्षरधाम से लोनी बार्डर तक 18 किमी का हिस्सा टोल फ्री रहेगा। पहला टोल प्लाजा बागपत और लोनी की सीमा में टेक्नोसिटी में बनाया गया है। इसके बाद दूसरा टोल शामली के बुटराडा में स्थित है। इसके बाद के तीनों टोल प्लाजा सहारनपुर जिले की सीमा में बड़गांव के जैनपुर, छुटमलपुर के चमारीखेड़ा और बिहारीगढ़ के गणेशपुर में बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर जिले में केवल 47 किमी की दूरी तय करने के लिए तीन बार टोल चुकाना पड़ेगा। हालांकि अभी एक्सप्रेसवे पर पांचों टोल प्लाजा में केवल चमारीखेड़ा में कार से 85 रुपये वसूले जा रहे हैं, बाकी चारों टोल प्लाजा पर जल्द ही वसूली शुरू कर दी जाएगी।
टोल शुल्क के दृष्टिगत यह एक्सप्रेसवे देश के महंगे रास्तों में शुमार हो गया है। इसके विकल्प के रूप में देहरादून से वाया देवबंद होकर दिल्ली जाने के लिए चार टोल पर कार को 475 रुपये शुल्क चुकाना पड़ता है। जबकि वाया भगवानपुर, छपार होते हुए देहरादून से दिल्ली जाने के लिए 410 रुपये शुल्क देना पड़ा है। इस मार्ग पर भी चार टोल प्लाजा हैं। लेकिन यह दोनों रास्ते एक्सप्रेसवे से 50 किमी लंबे और पांच से छह घंटे की यात्रा के बाद दिल्ली पहुंचाते हैं। जबकि एक्सप्रेसवे पर ढाई घंटे में दिल्ली पहुंच रहे हैं। ऐसे में महंगा टोल डीजल-पेट्रोल से होने वाली बचत के चलते जेब पर भारी नहीं पड़ेगा।
ये भी देखें...
PM Modi Visit: रणनीति से गढ़ा मोदी का दौरा, सहारनपुर में मंच से दूरी, यूपी-उत्तराखंड साधने की सियासी चाल
ये भी देखें...
PM Modi Visit: रणनीति से गढ़ा मोदी का दौरा, सहारनपुर में मंच से दूरी, यूपी-उत्तराखंड साधने की सियासी चाल
