फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Varanasi Division wins state-level Kabaddi tournament; Meerut finishes as runner-up.

Saharanpur News: प्रदेशीय कबड्डी प्रतियोगिता का विजेता बना वाराणसी मंडल, मेरठ उपविजेता

Fri, 18 Sep 2026 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Division wins state-level Kabaddi tournament; Meerut finishes as runner-up.
स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम
- विजेता और उपविजेता टीम को नकद पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्टेडियम में जारी प्रदेशीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। फाइनल में वाराणसी ने मेरठ मंडल को हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को नकद 15 हजार रुपये व उपविजेता टीम मेरठ को 12 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में 17 मंडलों के 255 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंतिम दिन क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मैच वाराणसी मंडल बनाम विंध्याचल मंडल के मध्य खेला गया। इसमें वाराणसी मंडल 20-0 से विजयी रहा। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच लखनऊ मंडल बनाम आगरा मंडल के मध्य खेला गया, जिसमें आगरा मंडल 29-16 से विजेता रहा। तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच सहारनपुर मंडल बनाम गोरखपुर मंडल के मध्य खेला गया। इसमें गोरखपुर मंडल 39-34 से विजयी रहा। चौथा क्वार्टर फाइनल मैच मेरठ मंडल बनाम आजमगढ़ मंडल के बीच खेला गया। मैच में मेरठ मंडल 26-22 से विजयी घोषित हुआ। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच वाराणसी मंडल बनाम आगरा मंडल के मध्य हुआ। वाराणसी मंडल 26-22 से विजयी रहा।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मैच गोरखपुर मंडल बनाम मेरठ मंडल के मध्य खेला गया। इसमें मेरठ मंडल 32-31 से विजयी रहा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच वाराणसी मंडल बनाम मेरठ मंडल के मध्य खेला गया। वाराणसी मंडल 29-19 से विजयी रहा। इससे पहले विजेता टीम और खिलाड़ियों को नगर विधायक राजीव गुंबर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सहायक प्रशिक्षक प्रवीण कुमार, ईश्वर पाल, लाल धर्मेंद्र प्रताप, जयेंद्र कुमार, आदेश कुमार, सुप्रिया, भावना तोमर, सनी कुमार, आकाश कुमार, प्रियंका, बृजेश कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे निर्णायक
निर्णायकों की भूमिका में सुनील कुमार, शराफत अली, माया प्रसाद, अवनीश कुमार राय, निर्भय सिंह, अनूप सिंह, देवेश सिंह, सरफराज खान, संजू रानी, यशोदा त्रिपाठी, क्षमा शर्मा आदि रहे।

बोले खिलाड़ी
- मेरठ मंडल की खिलाड़ी मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि तीन वर्ष से कबड्डी का अभ्यास कर रही हूं। इस वर्ष प्रतियोगिता में टीम को जीत नहीं मिल सकी। आगामी प्रतियोगिताओं में जीत के लिए पूरी कोशिश रहेंगी।
- मेरठ मंडल की खिलाड़ी साक्षी डागर ने बताया कि दो वर्षों से कबड्डी प्रतियोगिता खेल रही हूं। इस बार टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है। निराशा के साथ खुशी भी है।

- वाराणसी मंडल की खिलाड़ी प्रीति कुमारी ने बताया कि प्रतियोगिता में जीत हासिल करना बेहद खुशी का पल है। बताया कि पिछले तीन वर्षों से अभ्यास कर रही हूं।
- वाराणसी मंडल की खिलाड़ी शीतल गौड़ ने बताया कि चार वर्षों से कबड्डी का अभ्यास कर रही हूं। विजेता टीम का हिस्सा बनकर काफी अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed