{"_id":"6ae1f514d687a023180b925e","slug":"weather-in-saharanpur-surging-temperatures-break-an-11-year-record-the-day-remained-hot-2026-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर का मौसम: उछलते पारे ने तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड, गर्म रहा दिन; आज आसमान पर छाएंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर का मौसम: उछलते पारे ने तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड, गर्म रहा दिन; आज आसमान पर छाएंगे बादल
Wed, 28 Oct 2026 06:47 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 28 Oct 2026 06:47 PM IST
सार
Saharanpur News: बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। पिछले 11 में 28 अक्तूबर को कभी इतना ज्यादा तापमान नहीं रहा। आज रात को आसमान पर हल्के और बृहस्पतिवार सुबह से घने बादल छाने का अनुमान है। बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
धूप निकली और हवा भी चली। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस बार मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। रात में सर्दी से बचने के लिए स्वेटर-जैकेट निकल आए हैं और बिस्तरों पर कंबल सज गए हैं, लेकिन तापमान के आंकड़े गर्मी का अहसास करा रहे हैं। अक्तूबर के आखिरी दिनों में भी पारा 34 डिग्री के पार है। बुधवार को अधिकतम तापमान ने बीते 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बारिश और ओलावृष्टि के बाद सर्दी बढ़ने की उम्मीदों पर धूप ने पानी फेर दिया। दिन में गर्मी और रात में ठंडक लोगों की सेहत के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos
पिछले दिनों जनपद में बारिश और हल्की ओलावृष्टि के बाद मौसम ठंडा हो गया था। माना जा रहा था कि अब सर्दी बढ़ेगी, लेकिन अगले ही दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बीते एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है, जबकि मौसम में अच्छी खासी ठंडक है।
पिछले 11 साल के 28 अक्तूबर के तापमान की बात करें तो इस बार का तापमान अधिकतम स्तर पर रहा है। बीते वर्षों में 28 अक्तूबर का न्यूनतम तापमान 20 से कम और अधिकतम तापमान 30 से नीचे रहा है। मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि आसमान साफ होने के कारण धूप तेज निकल रही है, जिसकी वजह से दिन में तापमान में वृद्धि हो रही है।

बीते दस साल का 28 अक्तूबर का तापमान
वर्ष-------न्यूनतम---अधिकतम
2026------27------34
2025------23------28
2024------22------30
2023------19.5-----29.9
2022------15.5-----29.5
2021------14.4-----30
2020------11-------34
2019------17------29
2018------14------29
2017------16------29
2016------21------33
------
वर्ष-------न्यूनतम---अधिकतम
2026------27------34
2025------23------28
2024------22------30
2023------19.5-----29.9
2022------15.5-----29.5
2021------14.4-----30
2020------11-------34
2019------17------29
2018------14------29
2017------16------29
2016------21------33
------
आज बादल छाने का अनुमान
मौसम विभाग ने जनपद में बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला प्रभारी ने बुधवार की रात से ही हल्के बादल और बृहस्पतिवार को घने बादल रहने के आसार जताए हैं। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। उसके साथ ही तापमान में गिरावट का भी अनुमान है।

दूसरे दिन भी 255 पर पहुंचा एक्यूआई
हवा में नमी के कारण वायु प्रदूषण बना हुआ है। मंगलवार को एक्यूआई 255 रहा था, जो बुधवार को भी बना हुआ था। शहर में पुलिस लाइन क्षेत्र का एक्यूआई अधिक रहा। हवा की यह गुणवत्ता खराब स्थिति में आती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सांस और दिल के मरीजों को मास्क लगाने और प्रदूषण की स्थिति में बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।