{"_id":"6aa1c46d38f36fb9b30f9dac","slug":"scout-education-builds-character-dr-rajiv-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-140185-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट शिक्षा से होता है चरित्र का निर्माण: डॉ. राजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट शिक्षा से होता है चरित्र का निर्माण: डॉ. राजीव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। बेसिक कोर्स फॉर स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन के प्रशिक्षण के दूसरे दिन की शुरुआत शुभारंभ लीडर ऑफ द कोर्स (स्काउट) मनोज रावत की देख-रेख में शिष्टाचार के साथ हुआ।
बुधवार को बहजोई इंटरमीडिएट कॉलेज में हुए प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रथम सत्र में मनोज रावत ने स्काउटिंग की जानकारी समेत उसके आधारभूत तत्वों तथा स्मार्टनेस व गुड ऑर्डर के बारे में बातचीत की। वहीं, लीडर ऑफ द कोर्स (गाइड) गीता देवी की ओर से स्काउटिंग के इतिहास की जानकारी दी गई। वहीं, नीता कौशिक ने वर्दी पहनने के तरीके बताए।
इसके अलावा आनंद साहू ने स्पेयर टाइम एक्टिविटी की जानकारी साझा की। साथ ही, उपेंद्र सिंह ने विभिन्न गतिविधियों समेत कोर्स के दौरान खेलों के महत्व बताए। इस बीच, मुरादाबाद मंडल के सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त (स्काउट) बृजेश कुमार व जिला सचिव डॉ. राजीव वार्ष्णेय ने स्काउट के विभिन्न प्रमाण पत्रों के प्राप्त करने समेत इनके माध्यम से चरित्र निर्माण की जानकारी दी।
विज्ञापन
सत्र का समापन शाम को कैंप फायर से हुआ। इस बीच, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) सुमित कुमार, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) मीनू सिंह, प्रिंस शर्मा, अजीत कुमार, पंकज व मोहम्मद जैद आदि रहे।