फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Team arrives to investigate the collapse of the pilgrimage site's lintel.

Sambhal News: तीर्थ का लिंटर गिरने के मामले में जांच करने पहुंची टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Team arrives to investigate the collapse of the pilgrimage site's lintel.
संभल। शहजादी सराय में स्थित पाप मोचन तीर्थ के निर्माणाधीन लिंटर गिरने के मामले में जांच शुरू हो गई है। डीएम द्वारा गठित दो सदस्यीय जांच समिति ने यह जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बुधवार को डिप्टी कलेक्टर नीरज द्विवेदी मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे तक जांच पड़ताल की। यह तीर्थ 1.95 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। 4 जुलाई को लिंटर गिर गया था। इस मामले को तीन दिन तक ठेकेदार ने दबाए रखा और 7 जुलाई को पालिका तक सूचना पहुंची। इसके बाद ईओ ने भी जांच समिति गठित की थी। जिसकी रिपोर्ट तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन

इसी मामले में डीएम ने डिप्टी कलेक्टर के नेतृत्व में समिति गठित की है। टीम में नीरज द्विवेदी और पीडब्लूडी ग्रामीण सहायक अभियंता गोपाल बंसल शामिल हैं। अधिकारियों ने आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए हैं। लोगों ने लिंटर गिरने की बात बताई, पर किसी के दबने से इन्कार किया। जांच टीम ने ठेकेदार से कार्य की गुणवत्ता पर सवाल किए हैं। जांच अधिकारी डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि यह जांच अभी प्रारंभिक चरण में है। अन्य बिंदुओं पर भी विस्तृत जांच की जाएगी। उसके बाद ही रिपोर्ट तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
ईओ द्वारा गठित टीम कर चुकी है जांच
ईओ आदित्य प्रकाश ने कर निर्धारण अधिकारी कार्तिक यादव की अध्यक्षता में टीम बनाई थी। इसमें निर्माण जेई करन सिंह, निर्माण जलकल जेई हिमांशु कुमार और राजस्व निरीक्षक राजेश यादव शामिल थे। इस मामले में जेई अमन वर्मा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। ईओ ने बताया कि चार सदस्यीय समिति ने 22 अगस्त को सात बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed