{"_id":"69dbd287f717f2dc6c06a078","slug":"532-people-participated-in-the-daughter-in-law-and-daughter-conference-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-149017-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बहू-बेटी सम्मेलन में 532 लोगों ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बहू-बेटी सम्मेलन में 532 लोगों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के रविवार को पुलिस टीम के देखरेख में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नौ स्थानों पर आयोजित हुए सम्मेलन में 532 महिलाओं व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। उनके बीच शासन से जुड़ी योजनाओं एवं सुरक्षा के संबंध में पंफलेट वितरित किए गए।
जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने नौरंगिया, गोला बाजार व बरदहिया बाजार, महिला थाना ने शहर के बडगो, दुधारा थाना पुलिस ने ग्राम मदारपुर, दरियाबाद, कथकपुरवा व सेमरियांवा, थाना धनघटा पुलिस क्षेत्र के ग्राम हैंसर बाजार, मेंहदावल पुलिस ने क्षेत्र के बहबोलिया चौराहा व जमोहरा, महुली पुलिस ने ग्राम डिहवा, थाना बखिरा पुलिस ने क्षेत्र के नंदौर चौराहा व ग्राम कुशहरा, थाना बेलहरकला पुलिस ने ग्राम मंझरिया पठान, थाना धर्मसिंहवा पुलिस ने क्षेत्र के पखापर, सुकरौली व रजउर गांव में महिलाओं, बालिकाओं व बहू बेटियों को सुरक्षा से संबंधित पंफलेट प्रदान कर जागरूक किया।
इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाए।
Trending Videos