फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A better environment for sports will be available at the school.

Sant Kabir Nagar News: विद्यालय में खेल के लिए मिलेगा बेहतर माहौल

Thu, 20 Aug 2026 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
A better environment for sports will be available at the school.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर/ मेंहदावल। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शैक्षिक माहौल देने व स्कूलों में उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल सुनिश्चित करने की कवायद शुरू हो गई है। स्कूलों में डेस्क-बेंच, ब्लैकबोर्ड, पुस्तकालय, खेल सामग्री आदि का सत्यापन किया जाएगा। अधिकारी देखेंगे कि विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का वास्तव में विद्यार्थियों के हित में उपयोग हो रहा है या केवल कमरों और स्टोर में रखे हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत खेल सामग्री की उपलब्धता की स्थिति, विद्यार्थियों के बीच उसके इस्तेमाल की जानकारी भी जुटाई जाएगी। सभी बिंदुओं की रिपोर्ट तैयार होगी ताकि स्कूलों में उपलब्ध संसाधनों की वास्तविक स्थिति सामने आ सके और जरूरत के अनुसार कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

कक्षावार और विषयवार तैयार की गई समय-सारणी का पालन भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके जरिये यह देखा जाएगा कि प्रत्येक विषय के लिए निर्धारित समय विद्यार्थियों को मिल रहा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निरीक्षण में देखें कि विद्यालय की छतों पर जलभराव न हो। छत-दीवारों पर अनावश्यक पौधे अथवा घास-फूस न उगी हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed