सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A young woman was abused in a road dispute, and her family members were beaten up when they protested.

Sant Kabir Nagar News: रास्ते के विवाद में युवती से अभद्रता, विरोध पर परिजनों को पीटा

संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 02 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
A young woman was abused in a road dispute, and her family members were beaten up when they protested.
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के रामपुर उत्तरी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दबंगों ने एक युवती के साथ अभद्रता की और बीच-बचाव करने आए उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, रामपुर उत्तरी निवासी गोविंद सिंह ने तहरीर में बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी पुत्री रास्ते से कहीं जा रही थी। आरोप है कि गांव के 4-5 लोग मिलकर उसे बीच रास्ते में रोक लिया और गाली देते हुए धक्का दे दिया। दबंगों ने युवती को चेतावनी दी कि यदि वह दोबारा इस रास्ते पर दिखी तो उसे जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित गोविंद सिंह का आरोप है कि जब उन्होंने इस बात का विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी उनके घर में घुस आए और उनके भाइयों शिवकुमार सिंह व युवराज सिंह की बेरहमी से पिटाई की। उपद्रवियों ने घर के पास स्थित भूसा घर में भी तोड़फोड़ की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित का कहना है कि आरोपी अभी भी उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दे रहे हैं और परिवार दहशत में है। इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed