सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Local artists enthralled the audience at the Maghar Festival.

Sant Kabir Nagar News: मगहर महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने बांधा समा

संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 02 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Local artists enthralled the audience at the Maghar Festival.
महोत्सव में बृजेश वर्मा और सृ​ष्टि दुबे संगीत प्रस्तुत करते हुए-संवाद
विज्ञापन
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव में पांचवें दिन रविवार को स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम में गायक बृजेश विश्वकर्मा, गायिका सृष्टि दूबे व गायिका संजू के भोजपुरी लोक गीतों का श्रोताओं ने भरपूर आनन्द लिया। गायक संजू दूबे ने शारदा सिन्हा के चर्चित गीत ...कोयल बिना बगिया ना सोहे राजा... के बाद ...जैसन सोचले रहलीं वैइसन धनिया मोर... और ...ले ले अइहा बालम बजरिया से चुनरी... की प्रस्तुति पर वाहवाही बटोरी तो लोक गीत गायक बृजेश विश्वकर्मा और लोक गायिका सृष्टि दूबे ने युगल स्वर में भोजपूरी लोकगीत ...मोहब्बत के सौदा ह... और विवाह संस्कार गीत ...अरे अरे शगुनी... और फागुन गीत ...कोई आया शहर से वैयपारी... की प्रस्तुति कर श्रोताओं की वाहवाही बटोरी। साथी कलाकारों में ढोलक पर वैभव पांडेय, कीबोर्ड पर हेमेन्द्र पाल, वैन्जो पर शीतल सागर, पैड पर शुभम मिश्रा तबला पर आदित कोरस झाल पर शिवम बाबू ने संगत की। कार्यक्रम का संचालन स्वीटी सिंह व अभिनव वत्स ने बखूबी अंजाम दिया। इस मौके पर अवधेश सिंह, गयासुद्दीन खान, पूर्व सभासद सिबतैन मुस्तफा, सभासद कृष्णचंद सैनी आदि मौजूद रहे।

महोत्सव में बृजेश वर्मा और सृष्टि दुबे संगीत प्रस्तुत करते हुए-संवाद

महोत्सव में बृजेश वर्मा और सृष्टि दुबे संगीत प्रस्तुत करते हुए-संवाद

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed