{"_id":"6a85f928eb017bc91f07eca4","slug":"accused-of-assaulting-married-woman-over-demand-for-one-lakh-rupees-as-dowry-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155798-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दहेज में एक लाख रुपये की मांग विवाहिता से मारपीट का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दहेज में एक लाख रुपये की मांग विवाहिता से मारपीट का आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने की पुलिस ने पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महुली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नेहा ने महिला थाने में दी तहरीर में जानकारी दी कि उसकी शादी करीब आठ वर्ष पहले धनघटा थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव निवासी पप्पू के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति दहेज में एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उसके साथ आए दिन गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी।
पीड़िता के अनुसार, उसके दो बच्चे हैं। आरोप है कि पति के साथ जेठ अंगद, संतोष तथा जेठानियां मोदामी और विमला भी अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करते थे।
विज्ञापन
तहरीर के मुताबिक 12 मई को सुबह करीब 11:00 बजे आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकालने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे उसके पिता और भाई ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उनके साथ भी मारपीट की गई। ा