{"_id":"69b47185fe6b38fbd900162f","slug":"annual-function-of-gaganaibabu-composite-school-was-celebrated-khalilabad-news-c-209-1-kld1010-147418-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कंपोजिट विद्यालय गगनईबाबू का वार्षिकोत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कंपोजिट विद्यालय गगनईबाबू का वार्षिकोत्सव मनाया
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। कंपोजिट विद्यालय गगनईबाबू में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया। बीएसए अमित कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुति दी। उन्होंने सुंदर लघु नाटिकाओं का भी मंचन किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों के नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों द्वारा भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे विषयों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बीएसए अमित कुमार सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों की क्षमता दिखाना और बच्चों में आत्मविश्वास जगाना है। उन्होंने सराहना करते हुए स्मार्ट क्लास जैसी आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता को भी विशेष रूप से रेखांकित किया।
मुख्यालय बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने कहा कि समारोह की सफलता में विद्यालय के सभी शिक्षकों और अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर रोशनी, लक्ष्मी, साधना, प्रतिभा, शिवा, नंदनी, पायल, सलोनी, प्रिया, खुशबू , राधिका, विनय, लालचंद्र, किशन, विराज, सुनीता, राज, सीता, उर्मिला देवी, शकुंतला, दुर्योधन, प्रियाशी, राजू, मुन्नीलाल, मालती समेत 15 अभिभावकों को भी पुरस्कृत और सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक कमलेश चंद्र त्रिपाठी, अशोक कुमार पांडेय, बृजेश कुमार, संजय राय, सत्यप्रकाश, जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
Trending Videos