फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bike gets trapped under car and turns into a fireball; youth dies

Sant Kabir Nagar News: कार में फंसकर आग का गोला बनी बाइक, युवक की मौत

Sat, 31 Oct 2026 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bike gets trapped under car and turns into a fireball; youth dies
वीरेंद्र यादव की फाइल फोटो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर बनियाबारी के निकट बृहस्पतिवार की देर रात कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरा। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में फंसी बाइक को चालक कुछ दूर तक घसीटता रहा, जिससे बाइक में आग लग गई। हालांकि पुलिस की तरफ से बाइक घसीटने की पुष्टि नहीं हुई। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई और धू-धूकर जलने लगी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस के अनुसार महुली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर पांच निवासी वीरेंद्र यादव (28) पुत्र सरवजीत यादव बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे बाइक से खलीलाबाद से अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

वह खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर बनियाबारी के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वीरेंद्र उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बाइक कार में फंस गई और चालक उसे घसीटता हुआ कुछ दूर तक ले गया। इसी दौरान बाइक में आग लग गई और वह आग की लपटों से घिर गई। अचानक हुए भीषण हादसे और बाइक को जलता देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और घटनास्थल का जायजा लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस कार की तलाश और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र यादव समाजवादी पार्टी से भी जुड़े थे। उनकी असामयिक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि हादसे की जानकारी के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भाई सुरेंद्र यादव की तहरीर पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed