फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three sub-inspectors promoted to inspectors; SP pins on their stars

Sant Kabir Nagar News: तीन उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, एसपी ने लगाए स्टार

Sat, 31 Oct 2026 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Three sub-inspectors promoted to inspectors; SP pins on their stars
संतकबीरनगर। जिले में तैनात तीन उपनिरीक्षक निरीक्षक पद पर पदोन्नति हुए हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी। पदोन्नति पाने वालों में थाना धनघटा में तैनात उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव और राजेश कुमार दूबे तथा थाना महुली में तैनात उपनिरीक्षक परवेज अहमद शामिल हैं। एसपी ने उनका उत्साहवर्धन किया। एसपी ने कहा कि पदोन्नति उनके परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का प्रतिफल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी निरीक्षक भविष्य में भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही कानून-व्यवस्था मजबूत बनाने और आमजन की सेवा एवं सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक के पीआरओ दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवादﱴ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed