{"_id":"69f0f401c7a2544cad0c9068","slug":"broken-railings-on-bridges-if-you-miss-them-you-will-become-a-victim-of-an-accident-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-149768-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुलों की टूटी रेलिंग... चूके तो हो जाएंगे हादसे का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुलों की टूटी रेलिंग... चूके तो हो जाएंगे हादसे का शिकार
विज्ञापन
हाईवे पर मगहर के पास टूटा रेलिंग। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मगहर में मार्च में हाईवे के पुल को पार करते पंजाब से लाई जा रही कंबाइन रेलिंग तोड़कर लटक गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बाद भी अब तक टूटी रेलिंग की मरम्मत नहीं कराई गई है। इसके साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कई जगहाें पर पुल और पुलिया क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे में जरा सी चूक जान के लिए खतरा बन सकती है।
जिले के मगहर स्थित पुल पर मार्च में पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कंबाइन मशीन का आधा हिस्सा पुल के नीचे लटक गया था। कंबाइन मालिक गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के जद्दूपुर गांव निवासी देवेंद्र यादव (50) की मौत हो गई थी। इसके बाद भी पुल की टूटी रेलिंग की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थिति यह है कि पुल से गुजरते समय लोगों में भय बना रहता है।
इसी प्रकार की स्थिति खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर चकदही में भी पुलिया का आधा हिस्सा टूट कर गिर गया है। यहां भी करीब एक साल पूर्व अनियंत्रित टैंकर पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया था। अभी तक इस पुलिया की रेलिंग नहीं बनाई गई है। लापरवाही की हद यह है कि पुलिया क्षतिग्रस्त होने के बाद भी कोई संकेतक और सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं।
इस मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है। इस क्षेत्र के निवासी जनार्दन यादव, रामफल आदि ने कहा कि शाम के समय अंधेरा रहने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसे में पुलिया की मरम्मत कराई जानी आवश्यक है।
इसी प्रकार खलीलाबाद तहसील के अजगैबा घाट स्थित पुल की भी रेलिंग टूट गई है। यहां शाम होने पर अंधेरा रहता है। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है। वजह यह है कि इस मार्ग से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इसी के तहत नाथनगर क्षेत्र के सिदाही स्थित पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त है। साथ ही इसका अप्रोच मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
0000000000000000
जहां पर पुल- पुलिया की रेलिंग क्षतिग्रस्त है, उसकी जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
-आरके पांडेय, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
Trending Videos