सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Brothers fight during Panchayat, one injured

Sant Kabir Nagar News: पंचायत के दौरान सगे भाइयों में मारपीट, एक घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Brothers fight during Panchayat, one injured
विज्ञापन

Trending Videos
धनघटा। क्षेत्र के मुंडेरा राय गांव में रविवार के दोपहर चल रही पंचायत में तीन सगे भाइयों में मारपीट हो गई। इसमें एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
मुंडेरा गांव निवासी धर्म विजय राय, गिरीश राय, महेश राय सगे भाई हैं। इनके बीच बंटवारे को लेकर पंचायत चल रही थी। पंचायत के दौरान जब सुलहनामा पर दस्तखत की बारी आई तो एक भाई ने दस्तखत करने से इन्कार कर दिया। उसके बाद बात बढ़ी तो मारपीट की नौबत आ गई। इस दौरान महेश राय को काफी छोटे आई। इलाज के लिए उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिलीप राय ने बताया कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed