फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   CM Yogi inaugurated development projects also raising questions on opposition parties In Sant Kabir Nagar

संत कबीर नगर में सीएम योगी: 684 करोड़ की 201 परियोजनाओं का शिलान्यास, कांग्रेस-सपा की नीतियों पर उठाए सवाल

Tue, 11 Aug 2026 06:13 PM IST
Rahul Kumar Tiwari पीटीआई, संत कबीर नगर
पीटीआई, संत कबीर नगर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 11 Aug 2026 06:13 PM IST
सार

यूपी के  संत कबीर नगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 684 करोड़ रुपये की 201 परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी ने संत कबीर की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए कांग्रेस-सपा पर हमला बोला और कबीर अकादमी, विकास प्राधिकरण व मेडिकल कॉलेज समेत कई योजनाओं का जिक्र किया।

विज्ञापन
CM Yogi inaugurated development projects also raising questions on opposition parties  In Sant Kabir Nagar
सीएम योगी का बयान - फोटो : अमर उजाला GFX

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को संत कबीर नगर में 684 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 201 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने संत कबीर की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने हिंदू रूढ़िवाद और इस्लामी कट्टरवाद दोनों का विरोध किया, लेकिन हिंदुओं ने उनका सम्मान किया, जबकि मुसलमान उन्हें छूते तक नहीं थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर निर्गुण परंपरा के संत थे और उन्होंने पाखंड तथा जातिगत भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि कबीर ने मगहर आकर उस मान्यता को चुनौती दी थी कि वहां मृत्यु होने पर नरक मिलता है। उनके अनुसार, स्वर्ग और नरक का निर्धारण व्यक्ति के कर्मों से होता है।
विज्ञापन

कबीर अकादमी और कॉरिडोर निर्माण का जिक्र
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संत कबीर की विरासत को संरक्षित करने के लिए कबीर अकादमी बनाई जा रही है। इसके साथ ही एक सभागार और बाबा तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण पर भी काम चल रहा है।

CM Yogi inaugurated development projects also raising questions on opposition parties  In Sant Kabir Nagar
कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला GFX
कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जिले की कताई मिल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों के भ्रष्टाचार के कारण बंद हुई थी, जिसे अब दोबारा शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने इंसेफेलाइटिस का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने इस बीमारी पर नियंत्रण के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया, जबकि भाजपा सरकार ने इसे समाप्त करने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब त्योहारों के दौरान भय का माहौल नहीं है और महिलाओं से छेड़छाड़ या व्यापारियों के साथ लूटपाट करने वालों को जेल या कड़ी सजा का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

विकास योजनाओं का भी किया उल्लेख
योगी ने कहा कि संत कबीर नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 95 हजार परिवारों को आवास मिले हैं और लगभग 3.5 लाख गरीब परिवारों के लिए शौचालय बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले के तीन लाख से अधिक किसान पिछले नौ वर्षों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही, सरकार संत कबीर नगर में विकास प्राधिकरण और 'एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज' योजना पर भी कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed