{"_id":"6a31904df4330d34b704d1e2","slug":"condition-of-two-youths-deteriorates-after-consuming-a-poisonous-substance-referred-to-the-medical-college-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152317-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जहरीला पदार्थ खाने से दो युवकों की हालत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जहरीला पदार्थ खाने से दो युवकों की हालत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के दो युवकों ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उनकी हालत गंभीर हो गई। दोनों को संयुक्त जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
संयुक्त जिला चिकित्सालय से प्राप्त मेमो के अनुसार, खलीलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रक्सा निवासी उमेश (28) पुत्र हरिराम को परिजनों ने सल्फास खाने की आशंका के आधार पर दिन में अस्पताल पहुंचाया। वहीं धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम बभनौवली निवासी (19) वर्षीय शिव कुमार पुत्र महेश को भी आपातकालीन कक्ष में भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना की सूचना मेमो के माध्यम से पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए चीता मोबाइल टीम कलक्ट्रेट को अवगत कराया। साथ ही संबंधित थाना धनघटा को भी सूचना देकर जांच में जुटी है।