सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Health of 600 people checked at the health fair.

Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य मेले में 600 की जांची गई सेहत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Health of 600 people checked at the health fair.
विज्ञापन
सेमरियावां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां में समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के तहत आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य मेले का मंगलवार को समापन हो गया। 14, 15 एवं 16 जून तक चले इस स्वास्थ्य मेले में क्षेत्र के लगभग 600 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें निशुल्क दवाएं एवं चिकित्सीय परामर्श दिया गया।

मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई। समापन दिवस पर भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने मेले का निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री अनिल पाण्डेय ने कहा कि स्वास्थ्य मेले के सफल आयोजन से क्षेत्र की जनता को महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed