{"_id":"6a2efe877b6aba691400253b","slug":"daughters-in-law-and-daughters-conference-557-women-participated-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152198-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बहू-बेटी सम्मेलन, 557 महिलाओं ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बहू-बेटी सम्मेलन, 557 महिलाओं ने लिया हिस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के विभिन्न गांवों में बहू-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तीकरण चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 557 महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लेकर अपने अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
जिले के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने गांवों में पहुंचकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के धरमपुर, दुधारा थाना क्षेत्र के पिपरा बोरिंग, रसूलपुर व खटियांवा, महुली के जगदीशपुर, मेंहदावल के करहना व टड़वरिया, बखिरा के तुरहा टोला, बेलहरकला के कंधारपार तथा धर्मसिंहवा क्षेत्र के सेवाइचपार सहित विभिन्न गांवों में चौपाल लगाई गई।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष तथा अन्य महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं को गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और आत्मरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिला बीट अधिकारियों ने संवाद सत्र के माध्यम से महिलाओं को निडर होकर अपनी बात रखने और किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
सम्मेलन में शामिल महिलाओं ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से उन्हें घरेलू समस्याओं और पारिवारिक विवादों पर खुलकर चर्चा करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि पुलिस के प्रति उनका विश्वास बढ़ा है और ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए, ताकि महिलाओं का मनोबल मजबूत हो और वे स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस कर सकें।