सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Repair work on the Mukhlispur canal has begun.

Sant Kabir Nagar News: मुखलिसपुर नहर की मरम्मत शुरू

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Repair work on the Mukhlispur canal has begun.
टूटी हुई मुखलिसपुर नहर का मरम्मत करते मजदूर
विज्ञापन
महुली। अलीनगर के पास शनिवार को टूटी मुखलिसपुर नहर के मरम्मत का कार्य रविवार को शुरू हो गया है। टूटी नहर की मरम्मत से स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली। लोगों ने धान की नर्सरी और पशुओं के लिए खेतों में तैयार चारे के नुकसान के लिए सिंचाई विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। शनिवार को मुखलिसपुर नहर के टूटने से नाथनगर, अलीनगर, नोक्ता सहित आसपास के गांवों के चारों ओर पानी भर गया। कटान के चलते गांव के सीवान भी डूब गए, जिससे किसानों के खेत में डाली गई धान की नर्सरी और पशुओं के लिए तैयार चारा डूबकर बर्बाद हो गया। किसान धान की रोपाई को लेकर चिंतित हैं। किसान रामबृक्ष, अवधेश, राम मूरत आदि का कहना है कि धान की नर्सरी बर्बाद हो जाने से धान की रोपाई पर संकट आ गया है। पशुओं का चारा डूबने से पशुपालक भी चिंता में हैं। लोगों ने विभागीय जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाते जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूर्ण कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed