{"_id":"69adc3a6c27f86c3ba0780a4","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-in-mahuli-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-147127-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महुली में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महुली में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में रविवार को एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर एसओ दुर्गेश पांडेय की अगुवाई में पुलिस टीम पहुंची। पुलिस शव कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
मोलनापुर गांव निवासी रोहित (19) वर्ष पुत्र वृंदावन गोरखपुर में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा था। घर वालों ने बताया कि दस-बारह दिन से वह काम पर नहीं जा रहा था और कुछ बता भी नहीं रहा था। रविवार को सुबह निर्माणाधीन मकान में शटरिंग के लिए लगे पाइप से फंदा डाल कर फांसी लगा ली। जब घर वालों को वह कहीं दिखा नहीं तो वह उसे ढूंढते हुए निर्माणाधीन मकान में गए। जहां पाइप से उसका शव लटका देख सबके होश उड़ गए।
रोहित पांच भाई और एक बहन हैं। गांव वाले बताते हैं कि वह बहुत ही मिलनसार स्वभाव का था और अपने घर वालों की मदद के लिए वह गोरखपुर में नौकरी कर रहा था। लेकिन रविवार को उसके खुदकुशी की सूचना से घर वालों के साथ ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि अभी फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, घटना को लेकर सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का वजह सामने आ जाएगा।
Trending Videos