सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Gulf War: Umrah pilgrims still uncertain, yet to receive visas

खाड़ी युद्ध : उमरा के लिए जाने वाले लोग भी संशय में, अब तक नहीं मिला वीजा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Gulf War: Umrah pilgrims still uncertain, yet to receive visas
विज्ञापन
संतकबीरनगर/ महुली। खाड़ी देशों में युद्ध के बीच उमरा के लिए जाने वाले लोग भी संशय में हैं। अभी तक वीजा न मिलने से लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया है। हालांकि समय होने के चलते उन्हें उम्मीद भी है कि शायद तब तक हालात बदल जाएं और वीजा मिल जाए।
Trending Videos

महुली के 15 लोग उमरा के लिए जाने की तैयारी में हैं। यह सभी अफरोज निजामी के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी में हैं, लेकिन अभी तक वीजा न मिलने के कारण यह संशय में हैं। तीन दिन पूर्व ही इन्हें वीजा मिल जाना चाहिए था। 22 मार्च को सऊदी अरब के लिए फ्लाइट है। वीजा न मिलने से यात्रा मुश्किल दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफरोज का कहना है कि एजेंट ने वीजा के संबंध में सूचना देने को कहा है। उसकी सूचना के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। बाकी हम लोग 15 दिन की यात्रा पर जाने के लिए तैयार हैं। बता दें कि उमरा मक्का स्थित पवित्र काबा की तीर्थयात्रा है, जिसे वर्ष में किसी भी समय किया जा सकता है। इसके लिए सऊदी अरब के मक्का शहर में स्थित मस्जिद अल-हरम (काबा) जाना होता है।
दूसरी ओर सेमरियावां इलाके के कई गांवों के लोग खाड़ी देशों में रहते हैं। ईरान-अमेरिका युद्ध से लोगों की चिंता बढ़ गई है। उड़ानें बंद होने से बहुत से लोगों का घर आना नहीं हो पा रहा है। परिजन अपनों का हाल जानने के लिए फोन कर रहे हैं। फोन से बात होने पर उनके सुरक्षित होने की जानकारी मिलने पर राहत की सांस ले रहे हैं।

--------
सायरन की आवाज सुन मन में लगता है डर
सेमरियावां। कुवैत में रह रहे दुधारा के कुतुबुद्दीन ने बताया कि यहां सायरन बजता रहता है। सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है। बताया कि वे सुरक्षित हैं, लेकिन तनाव बना है। कुवैत में ही रह रहे दुधारा गांव के जमाल अहमद ने परिजनों को बताया कि सायरन की आवाज सुनते ही दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं। हालांकि यहां की सरकार नागरिकों को सुरक्षित होने का भरोसा दे रही है। सऊदी अरब में रह रहे कोहरियावां गांव के अब्दुर्रहीम ने बताया कि किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। गोलाबारी की खबर से उनके परिजन चिंतित हैं, लेकिन वह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed