{"_id":"6a318a9f1a87cd20580e50b2","slug":"dm-issues-instructions-to-get-the-faulty-motor-repaired-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-152325-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खराब मोटर को ठीक कराने का डीएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खराब मोटर को ठीक कराने का डीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने मंगलवार को विकास खंड मेंहदावल के स्थायी गो-आश्रय स्थल बढ़या ठाठर का निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला में पशुओं के पीने के पानी का मोटर खराब पाया गया, जिसे ठीक कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय पशुचिकित्साधिकारी डॉ. श्रवण कुमार उपस्थित मिले। गौशाला परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान पशु आहार लगभग 54 कुंतल उपलब्ध पाया गया तथा भूसा भंडार कक्ष में लगभग 35 कुंतल भूसा पाया गया। डीएम ने गौशाला में पशुओं की संख्या के अनुरूप भूसे का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में गोवंश को पानी पीने के लिए लगाए गए मोटर खराब पाए जाने पर इसे तत्काल ठीक कराए जाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान गौशाला परिसर में स्थापित गोबर गैस प्लांट वर्तमान क्रियाशील नहीं पाया गया, जिस पर डीएम ने इसे शीघ्र संचालित कराने के निर्देश दिए। सिक वार्ड में तीन गोवंश उपचाराधीन पाए गए, जिनके संबंध में पशुचिकित्साधिकारी से उपचार एवं देखभाल की जानकारी प्राप्त की। डीएम ने बीमार गोवंशों के समुचित उपचार एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मेंहदावल अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।