{"_id":"69f0f3015e0655dca60feaa5","slug":"elderly-woman-dies-five-injured-after-balcony-collapses-in-umri-khurd-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-149767-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: उमरी खुर्द में छज्जा गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: उमरी खुर्द में छज्जा गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
कुसुम उर्फ राजमती फाइल फोटो। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के उमरी खुर्द गांव में मंगलवार को घर का छज्जा गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घर में लड़की की शादी की तैयारी चल रही थी। छज्जा गिरने से लड़की की बुआ की मौत हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
उमरी खुर्द निवासी हरिश्चंद्र राजभर के घर उनकी बेटी की मंगलवार को शादी थी। घर में बरात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। घर के बाहर कई लोग शादी की रस्म से जुड़ी तैयारियों में लगे थे। सुबह करीब 8:30 बजे टेंट और लाइटिंग का काम चल रहा था। अचानक मकान का छज्जा भर-भराकर गिर गया। मलबे की चपेट में आने से वहां मौजूद लोग दब गए। हादसे में कुसुम उर्फ राजमती (70) की मौत हो गई। इसमें यशोदा (30), महेश (17) और निगम (12) तथा टेंट का काम कर रहे एक मजदूर समेत पांच लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों और परिजनों ने मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना पर खलीलाबाद कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।