सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Emphasis on AI in agriculture...farmers' income and standard of living will improve

Sant Kabir Nagar News: कृषि में एआई पर जोर...किसानों की आय और जीवन स्तर में होगा सुधार

संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 02 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on AI in agriculture...farmers' income and standard of living will improve
हनुमान पटेल, किसान
विज्ञापन
हरिहरपुर। कृषि और किसान के लिए केंद्रीय बजट में लगभग 1,37,756 करोड़ से अधिक का प्रावधान किया गया है। किसानों की आय और जीवन स्तर में सुधार लाने पर जोर दिया गया है। बजट में व्यावसायिक फसलों के जरिए खेती को किसानों के आय का स्रोत बनाने की ओर भी सरकार ने पहल की है। पहली बार केंद्रीय बजट में किसानो के लिए एआई तकनीक के उपयोग की व्यवस्था की गई है। लेकिन बजट में किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी न होने से किसानों में मायूसी भी है। हरिहरपुर निवासी बैजनाथ, दिनकर, आयुष, विजय आदि किसानों ने बताया कि सरकार ने बजट में कृषि क्षेत्र के लिए प्रावधान किया है। इससे कृषि क्षेत्र को संजीवनी मिलेगी। लेकिन किसान सम्मान निधि को नहीं बढ़ाया है। सरकार को सम्मान निधि बढ़ानी चाहिए थी। ताकि किसान अपनी खेती बेहतर तरीके से कर सकें।
Trending Videos

0
किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास
केंद्रीय बजट में व्यावसायिक खेती के जरिए किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया है। व्यावसायिक खेती में नारियल के उत्पाद,काजू और कोको सहित चंदन की वैज्ञानिक खेती और प्रसंस्करण पर भी ध्यान दिया गया है। अखरोट, बादाम सहित अन्य क्षेत्रीय फसलों के सहारे किसानों की आमदनी बढ़ाने का खाका खींचा गया है। -हनुमान पटेल किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

0

एआई से जुड़ने से आसानी से मिलेगी जानकारी

केंद्रीय बजट में पहली बार देश के किसानों को एक खास एआई तकनीक से जोड़ने की पहल हुई है। बहुभाषी एआई तकनीक से किसानों को खेती से संबंधित सलाह जिसमें मिट्टी,मौसम, प्रबंधन और उपज से जुड़ी जानकारी शामिल होगी। सरकार की योजनाओं को सीधे किसानों तक पहुंचाने और कृषि से जुड़े निर्णय लेने में भी मदद करेगा। यह तकनीक आधारित खेती को बढ़ावा देगा। - अनिमेश पांडेय, किसान

0
पशु पालन और मत्स्य पालन को बढ़ावा

केंद्रीय बजट में पशु पालन और मत्स्य पालन को बढ़ावा देने पर भी बजट में पांच सौ अमृत सरोवरों के विकास का प्रस्ताव रखा गया है। पशु पालन के लिए भी आसान ऋण की सुविधा दी जाएगी। महिलाओं के जरिए संचालित ग्रामीण व्यवसायों को भी नई दिशा देगी। - रामरूप गुप्ता, पशुपालक

0
किसान सम्मान निधि बढ़ने की ख्वाहिश रह गई अधूरी

केंद्रीय बजट में किसान सम्मान निधि बढ़ाने का सपना संजोए किसानो को धक्का लगा है।किसानो की माली हालात सुधारने के लिए सम्मान निधि बढ़ाया जाना बेहद जरूरी था।उम्मीद है कि सरकार किसानो का यह भरोसा नही तोड़ेगी। -रघुपति यादव, किसान

हनुमान पटेल, किसान

हनुमान पटेल, किसान

हनुमान पटेल, किसान

हनुमान पटेल, किसान

हनुमान पटेल, किसान

हनुमान पटेल, किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed