{"_id":"6a32f468eb6f0a938b01584a","slug":"fir-against-four-for-entering-a-house-and-molesting-a-married-woman-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-152400-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर विवाहिता से छेड़खानी, चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर विवाहिता से छेड़खानी, चार पर प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सांथा। बेलहरकला थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ घर में घुसकर छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की शिकायत करने पर पूरे परिवार द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है । प्रार्थना पत्र में एक गांव निवासी एक पीड़िता ने बताया कि 14 जून की रात लगभग 9:00 बजे वह अपने घर में थी। इसी समय दुर्गेश उर्फ राकेश जबरन उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया और शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपित ने उसकी साड़ी खींचकर उसे निर्वस्त्र करने की कोशिश की। अगले दिन सुबह जब वह इस घटना की शिकायत लेकर आरोपित के घर गई तो वहां मौजूद दुर्गेश और उसके तीन भाई बोकू, दिनेश व राजेश भड़क गए। बेलहरकला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए मुख्य आरोपित दुर्गेश उर्फ राकेश समेत उसके भाइयों के खिलाफ कार्रवाई की है।