सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Married woman alleges dowry harassment; FIR registered against five, including husband.

Sant Kabir Nagar News: विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप, पति समेत पांच पर प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 18 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Married woman alleges dowry harassment; FIR registered against five, including husband.
विज्ञापन

संतकबीरनगर। महिला थाने में एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने तथा घर से निकाल, देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले में पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
एसओ महिला थाना पूनम मौर्या ने बताया कि पीड़िता ममता गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि उसकी शादी 13 फरवरी 2024 को बखिरा थाना क्षेत्र के महला गांव निवासी ओंकार गुप्ता के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने का ताना देने लगे और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता का कहना है कि शादी के करीब एक माह बाद जब वह मायके आई तो पति, सास, ससुर और अन्य परिजनों ने मायके से एक लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठी और मोटरसाइकिल लाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममता के अनुसार उसने यह बात माता-पिता को बताई, जिसके बाद पंचायत हुई और वह दोबारा ससुराल चली गई। इसके बावजूद ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला और उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। उसने आरोप लगाया कि इलाज की जरूरत होने पर भी उसका उपचार नहीं कराया गया।
विज्ञापन

29 दिसंबर 2024 को सास रंजना देवी, ससुर नंद किशोर, जेठ निरंकार, पति ओंकार गुप्ता और देवर संजय ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह किसी तरह मायके पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
विवाहिता का कहना है कि उसके माता-पिता ने फिर पंचायत कर समझौते का प्रयास किया, लेकिन ससुराल पक्ष बिना दहेज के मांग पूरी हुए उसे रखने को तैयार नहीं हुआ। तब से वह मायके में रह रही है।

एसओ का कहना है कि प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच व नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed