सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Information on modern farming provided to farmers.

Sant Kabir Nagar News: किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Information on modern farming provided to farmers.
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लाॅक सभागार में मंगलवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं सघन खेत निरीक्षण अभियान के अंतर्गत कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक खेती, फसल सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर किसानों को खेती से संबंधित जानकारी के साथ ही उन्हें जैविक खेती के लिए प्रेरित किया गया।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को उन्नत बीज, जैविक खेती, फसल संरक्षण, उर्वरकों के संतुलित प्रयोग तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। खेतों का निरीक्षण कर किसानों की समस्याएं भी सुनी गईं और समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, आधुनिक तकनीकों को खेत तक पहुंचाना तथा खेती को अधिक लाभकारी बनाना है। अभियान के दौरान किसानों को मौसम के अनुसार फसल प्रबंधन की भी जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को किट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम में एडीओ कृषि राकेश कुमार सोनी, पीपीएस शेषमणि वर्मा, टीएसी संजय कुमार गुप्त, निसार अहमद, निजाम अहमद, जाहिद अली, वसीउल्लाह, राम संवारे, अब्दुल मन्नान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed