{"_id":"6ad51e31a829f098a40c36ff","slug":"inspect-the-street-cleaning-instructions-and-assess-the-situation-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-159186-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क की सफाई के निर्देश निरीक्षण कर लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क की सफाई के निर्देश निरीक्षण कर लिया जायजा
विज्ञापन
बेलहर। मूर्ति विसर्जन को लेकर नगर पंचायत बेलहर कला में साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र निषाद ने सड़क की साफ-सफाई का रविवार को निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा आवागमन सुचारु बना रहे, इसके लिए नगर पंचायत के सफाईकर्मियों द्वारा सड़कों की साफ-सफाई की जा रही है। सफाईकर्मी पूरी तत्परता के साथ कार्य में जुटे हैं, ताकि विसर्जन से पहले मार्गों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा सके।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र निषाद ने साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। मूर्ति विसर्जन के मद्देनजर सड़कों की सफाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिल सके और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन की तैयारियों पर हुई चर्चा ः लोहरौली। दुधारा थाने पर रविवार को एसओ अमित कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें समस्त हल्का प्रभारी, चौकी प्रभारी तथा थाने व चौकियों पर तैनात सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य दशहरा और मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना था।
एसओ अमित कुमार कुशवाहा ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के संबंध में डीजे संचालकों और मूर्ति व्यवस्थापकों के साथ पहले ही बैठक की जा चुकी है तथा उन्हें शासन और प्रशासन के सभी दिशा-निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। मूर्ति विसर्जन या जुलूस के दौरान डीजे पर किसी भी प्रकार के अश्लील या धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले गाने बिल्कुल नहीं बजने चाहिए। ऐसा करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद