{"_id":"6a7cafe37d1036179704dbba","slug":"instructions-for-the-time-bound-resolution-of-issues-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155447-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। पुलिस कार्यालय में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों का तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में कराने के निर्देश दिए।
एसपी ने जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक प्रार्थनापत्र का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी भी समय से उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायतें सुनने की औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह पुलिस की जवाबदेही और संवेदनशीलता का माध्यम है। प्रत्येक प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर पीड़ित को त्वरित और न्यायोचित राहत दिलाई जाए।
विज्ञापन
एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर, संवेदनशील और समयबद्ध पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है।