फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR registered in connection with accidental death.

Sant Kabir Nagar News: दुर्घटना में हुई मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Wed, 12 Aug 2026 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
FIR registered in connection with accidental death.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र में बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्र को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहिद्दीनपुर वार्ड नंबर-10 निवासी संजय शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि उनके चाचा महेंद्र शर्मा पुत्र ध्रुवनारायण अपने बेटे अमित शर्मा के साथ सोमवार रात बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

रात करीब 9:30 बजे कृष्णा पैलेस, बनियाबारी के पास सामने से आ रहे अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र शर्मा की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका बेटा अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed