फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two youths on a bike injured after being hit by a van.

Sant Kabir Nagar News: वैन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Wed, 12 Aug 2026 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two youths on a bike injured after being hit by a van.
महुली। हरिहरपुर सड़क पर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के पास स्कूल वैन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों को सीएचसी नाथनगर भिजवाया। पुलिस ने घटना की जानकारी घायलों के परिजन को दे दी है। धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीरामपुर निवासी रवि पुत्र धर्मेंद्र और दीपक पुत्र अनिल बाइक से हरिहरपुर की तरफ से घर लौट रहे थे। महुली-हरिहरपुर मार्ग पर स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास सामने से आ रही एक स्कूल वैन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को नाथनगर सीएचसी में भर्ती कराया। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि घायलों के परिजन को हादसे की सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed