सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Make the grain distribution system transparent.

Sant Kabir Nagar News: पारदर्शी बनाएं अनाज वितरण व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 09 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Make the grain distribution system transparent.
विज्ञापन
पडरौना। अनाज वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए डीएम ने निर्देश दिए हैं। उन्होंने तैनात नोडल एवं पर्यवेक्षणीय अधिकारियों को नियमित भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिए हैं।
Trending Videos

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि जनपद की सभी उचित दर दुकानों पर खाद्यान्न का माहवार भौतिक सत्यापन नोडल अधिकारियों के माध्यम से वितरण से पूर्व अनिवार्य रूप से कराया जाए। सत्यापन के बाद ही खाद्यान्न वितरण किया जाए। उन्होने संबंधित एसडीएम की जिम्मेदारी तय करते हुए कहा कि खाद्यान्न की आपूर्ति एवं वितरण प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए रीयल-टाइम ऑनलाइन फीडिंग प्रणाली लागू की गई है। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न के पहुंचने की सूचना संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को समय से उपलब्ध कराई जाएगी। नोडल एवं पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में ही खाद्यान्न का वितरण कराया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed