सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Maulana Azad's team emerged victorious after defeating Hasrat Mohani.

Sant Kabir Nagar News: हसरत मोहानी को हराकर मौलाना आजाद की टीम बनी विजेता

संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 02 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Maulana Azad's team emerged victorious after defeating Hasrat Mohani.
सेमरियावां में क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता को सम्मानित किया-संवाद
विज्ञापन
सेमरियावां। क्षेत्र के एक मदरसे के छात्रों के बीच सप्ताह भर चली क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रविवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। मौलाना आजाद टीम बेहतर प्रदर्शन कर विजेता बनी ,जबकि हसरत मोहानी टीम उपविजेता रही। विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Trending Videos


फाइनल में मौलाना आजाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99 रन बनाए जबकि हसरत मोहानी की टीम 46 रन बन पर सिमट गई। मौलाना आजाद टीम का विजेता घोषित किया गया। हसरत मोहानी की टीम को उपविजेता का पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में मदरसे के छात्रों ने खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का बेहतरीन परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि मो सुलेमान चौधरी एवं मौलाना मुनीर अहमद नदवी, जफीर अली ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सुलेमान चौधरी ने कहा कि तालीम के साथ खेलकूद भी जरूरी है। इससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है। बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी मजबूत होती है। इस दौरान हाजी अब्दुल कलाम, मुजीबुर्रहमान कासमी, मो अशरफ, अब्दुर्रहमान, मो अरशद कासमी, मो. आसिम नदवी, अब्दुल बारी, मो. जकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed