सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Memorandum submitted to EO regarding various problems

Sant Kabir Nagar News: विभिन्न समस्याओं को लेकर ईओ को सौंपा ज्ञापन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to EO regarding various problems
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मगहर। नगर पंचायत मगहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मंगलवार को पीस पार्टी के जिला महासचिव एवं नगरप्रभारी हाजी फिरोज अहमद और नगर अध्यक्ष ओबैदुन्नबी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमे नगर में व्याप्त समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने की मांग की।
पीस पार्टी के जिला महासचिव हाजी फिरोज अहमद ने कहा कि नगर के कई मोहल्लों में नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। वहीं कई स्थानों पर पेयजल की आपूर्ति बाधित है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर अध्यक्ष ओबैदुन्नबी ने कहा कि इस्लामनगर मोहल्ले में सड़क के बीच में लगे समरसेवल को जनहित में हटाया जाना जरूरी है। हर घर जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की हालत बेहद खराब है, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मिनहाज मलिक उर्फ सज्जू, फकरे आलम अंसारी, अकरम अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed