{"_id":"6ae3a2880aad6bd45f0b629f","slug":"middle-aged-man-drowns-in-water-filled-pit-dies-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-159757-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पानी भरे गड्ढे में डूबा अधेड़, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पानी भरे गड्ढे में डूबा अधेड़, मौत
विज्ञापन
चंद्रिका प्रसाद की फाइल फोटो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के तेनुआ राजा गांव में बुधवार की देर शाम पानी भरे गड्ढे में गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। उसकी पहचान गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद गौड़ (51) पुत्र विश्वनाथ गौड़ के रूप में हुई। वह पेंटिंग का काम करते थे। घंटों तलाश के बाद देर रात उनका शव गड्ढे से बरामद हुआ। घटना से परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई।
चंद्रिका प्रसाद गौड़ बुधवार को खलीलाबाद से मजदूरी कर शाम करीब पांच बजे घर लौटे थे। घर में झाड़ू लगाने के बाद वह कूड़ा फेंकने घर के सामने स्थित पानी भरे गड्ढे के पास गए थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह उसमें गिर गए। उन्हें पानी में गिरते देखा लोगों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
ग्रामीणों और परिजन ने गड्ढे में उनकी तलाश शुरू की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद तामेश्वरनाथ पुलिस चौकी को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू कराई। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात चंद्रिका प्रसाद का शव मिला। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। मामले में यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।