फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Transport fair tomorrow; vehicle-related issues will be resolved

Sant Kabir Nagar News: परिवहन मेला कल, वाहनों की समस्याएं होंगी दूर

Fri, 30 Oct 2026 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Transport fair tomorrow; vehicle-related issues will be resolved
संतकबीरनगर। जनपद के वाहन स्वामियों को परिवहन विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अब अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उनकी सुविधा के लिए 31 अक्तूबर को एआरटीओ कार्यालय में परिवहन मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में वाहनों की फिटनेस, परमिट, पंजीकरण, वाहन कर के बकाए समेत अन्य कार्यों के निस्तारण की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे। एआरटीओ कार्यालय में मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन


परिवहन मेले का उद्देश्य वाहन स्वामियों को विभागीय सेवाएं सरल, सुगम और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है। मेले में फिटनेस काउंटर पर वाहनों की फिटनेस से संबंधित आवेदन और नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। वहीं, परमिट काउंटर पर नए परमिट जारी करने और पुराने परमिट के नवीनीकरण से जुड़े कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

नए वाहनों के पंजीकरण और वाहन संबंधी अन्य प्रक्रियाओं के लिए भी सुविधा उपलब्ध रहेगी।
मेले में वाहन कर और अन्य विभागीय बकायों के भुगतान की व्यवस्था भी की जाएगी। विभागीय निर्देशों के तहत पात्र मामलों में नियमानुसार छूट का लाभ देते हुए बकाए के निस्तारण की कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा वाहन स्वामियों को ऑनलाइन आवेदन करने, दस्तावेज के सत्यापन, चालान और ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित प्रक्रियाओं में भी सहायता दी जाएगी।
विभाग की ओर से मेले के माध्यम से वाहन स्वामियों की समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इससे उन्हें अलग-अलग काउंटरों और प्रक्रियाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

वाहन स्वामियों को सलाह दी गई है कि वे अपने काम से संबंधित जरूरी अभिलेख और दस्तावेज लेकर पहुंचें, ताकि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनके मामलों का निस्तारण किया जा सके।
----------
परिवहन मेले में वाहन से संबंधित समस्या को दूर किया जाएगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
-प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed