सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Narcotics coming into the district from various states including Andhra Pradesh

Sant Kabir Nagar News: आंध्र प्रदेश समेत विभिन्न प्रांतों से जिले में आ रहा मादक पदार्थ

संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 02 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Narcotics coming into the district from various states including Andhra Pradesh
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में विभिन्न प्रांतों से मादक पदार्थ लाया जा रहा है। धंधेबाज स्थानीय स्तर पर दिव्यांग लोगों के जरिये इसका धंधा करा रहे हैं। इसका सेवन कर युवा अपना जीवन व घर परिवार भी बर्बाद कर रहे हैं। पुलिस ने पिछले साल दो क्विंटल से ज्यादा गांजा पकड़ा था। जांच में गांजा तस्करी का तार आंध्र प्रदेश से जुड़ा पाया गया। पुलिस ने तस्करों के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो उनकी लोकेशन आंध्रप्रदेश, विशाखपट्नम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, यूपी में प्रवेश करना पाया गया। यूपी में प्रवेश करने के बाद तस्कर राबर्टसगंज, वाराणसी, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, बस्ती होते जिले की सीमा में आते हैं। तस्कर स्थानीय छोटे मोटे लोगों से मिलकर माल बिकवाते हैं। दिव्यांग लोगों पर उनकी नजर रहती है। जिन पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस भी परहेज करती है।
Trending Videos

कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से पिछले साल सितंबर में गांजा तस्करों के गैंग को दबोचा था। पुलिस टीम ने उनके पास से डेढ़ क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद किया। साथ ही एक स्कार्पियों, मिलिट्री कलर पर एसपी पिकअप व दो बाइक लगभग कुल 80 लाख रुपये कीमत की रिकवरी की। पुलिस ने बस्ती व जिले के पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। वहीं, नवंबर में एसओजी एवं दुधारा पुलिस ने लगभग 12 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को दबोचा था। महुली पुलिस ने 6 जनवरी को गैर जनपद के दो गांजा तस्करों को पकड़ा था। उनके पास कार व लगभग 15 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस ने तस्करी में प्रयोग किए जा रहे कार को भी पकड़कर विधिक कार्रवाई पूरी करके जेल भिजवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
करोड़ों रुपये की जब्त हुई थी संपत्ति
जनपद पुलिस ने वर्ष 2024 में अवैध मादक पदार्थ के धंधेबाज की 2 करोड 87 लाख, 3 हजार 210 रुपये की संपत्ति जब्त की थी। साथ ही उसके खिलाफ पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। इसी वर्ष पुलिस ने 22 रिपोर्ट दर्ज कर 26 लोगों को आरोपी बनाया था। 25 आरोपियों को जेल भिजवाया गया था। एक आरोपी कोर्ट में हाजिर हुआ था। पांच तस्करों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। जबकि 2025 में एनडीपीएस की लगभग 40 रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने 40 से ज्यादा आरोपियों को जेल भिजवाने के बाद अवैध मादक पदार्थ से कमाई गई करोड़ों की संपत्ति भी जब्त कर ली।
------
पुलिस ने दर्ज की गैंगस्टर की प्राथमिकी
खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजा तस्कर गैंग के छह आरोपितों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत शनिवार की रात प्राथमिकी दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि गैंग लीडर सदरे आलम निवासी मदारपुर थाना दुधारा का एक गैंग हैं। जिसके सदस्य मुमताज अहमद निवासी छपिया छितौना, लाखन उर्फ लखन गौंड निवासी डारीडीहा, निजामुद्दीन उर्फ सोम्मन निवासी सालेहपुर, प्रदीप चौधरी निवासी कुर्थियां थाना दुधारा व खलीलाबाद एवं अभिषेक अग्रहरि निवासी गूंदी थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती सक्रिय सदस्य हैं। यह गैंग अनुचित तरीके से गांजा तस्करी करके धन अर्जित करते हैं। इनका क्रियाकलाप समाज विरोधी है। उक्त का गैंग चार्ट तैयार करके अनुमोदन के लिए डीएम के यहां भेजा गया था। 31 जनवरी को अनुमोदन प्राप्त होने के बाद सभी के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवासी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
-
जहां पर भी अवैध मादक पदार्थ के बिक्री व तस्करी की सूचना मिलती है, तत्काल कार्रवाई की जाती है। मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी के संबंध में यदि कहीं पर कोई सूचना हो तो तत्काल पुलिस को बताएं। पुलिस सूचना देने वाले का नाम व पता गोपनीय रखेगी और तस्करी करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -सुशील कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed