{"_id":"697fbe04962aea317f0990a1","slug":"no-change-in-tax-slabs-improvement-in-education-and-health-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-145344-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं, शिक्षा एवं स्वास्थ्य में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं, शिक्षा एवं स्वास्थ्य में सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
टीवी पर बजट देखते लोग-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। केंद्रीय बजट को लेकर लोगों में खास उत्सुकता रही। रविवार को जारी बजट को देखने के लिए शहर में लोग टीवी और मोबाइल से चिपके रहे। इसके साथ ही ब्लॉकों पर टीवी पर लोगों ने लाइव प्रसारण देखा। लोग टैक्स स्लैब में बदलाव की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन इस संबंध में कोई घोषणा नहीं होने से नौकरी-पेशा वाले लोग निराश हुए। हालांकि, बजट भाषण के दौरान मनोनुकूल घोषणा होते ही लोग उत्साहित हो रहे थे। खासकर, महात्मा गांधी हैंडलूम योजना और हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा पर लोगों ने खुशी जताई। महात्मा गांधी हैंडलूम योजना से जिले के बुनकरों, हस्तशिल्प कारीगरों को फायदा होगा। शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार को लेकर लोग उत्साहित दिख रहे थे।
बजट को लेकर लोग सुबह से उत्सुक थे। लोग यह जानने में लगे रहे उनके जिले को क्या मिला है। जब बजट का प्रसारण शुरू हुआ तो टीवी के सामने बैठ गए। बजट को देखते रहे। गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा समेत ग्रामीण क्षेत्राें में लोगों ने बजट को देखा। इसके बाद गुणा-गणित करने लगे कि यह ये चीजें जिले के लिए हैं। बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर अहम घोषणाएं की गई हैं। वित्त मंत्री ने कैंसर और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों की दवाइयों को सस्ता किए जाने की घोषणा की, ताकि आम लोगों पर इलाज का आर्थिक बोझ कम हो सके।
साथ ही बायोफार्मा सेक्टर में अगले पांच साल में 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे नई दवाओं के शोध, उत्पादन और उपलब्धता को बढ़ावा मिलेगा। स्वास्थ्य के नजरिए से यह कदम महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश में कैंसर और डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सस्ती दवाइयों और मजबूत फार्मा इंफ्रास्ट्रक्चर से न केवल इलाज तक पहुंच आसान होगी, बल्कि समय पर उपचार और बेहतर जीवनशैली अपनाने में भी मदद मिल सकती है। बजट 2026 में शिक्षा और रोजगार को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने युवाओं को खुश करने की कोशिश की है।
एजुकेशन सेक्टर के लिए 139289 करोड़ रुपये के आवंटन का ऐलान किया गया है। सरकार ने देश के हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाने का एलान किया है। इससे शिक्षा के स्तर में सुधार होने की संभावना है। उद्योग आर उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए मोबाइल फोन और इलेक्टि्रक वाहन बैटरी सस्ती होगी। सोलर उपकरण, जूते,माइक्रावेक आदि सस्ते होंगे, जबकि शराब, खनिज, स्क्रैप महंगा होगा। टियर दो, टियर 3 शहरों के लिए विकास की योजनाएं शुरू होने से शहरी विकास की गति तेज होगी। तीर्थ व पर्यटक स्थलों का विकास कराए जाएंगे, इससे पर्यटक बढ़ेंगे तो रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
इससे लोगों को लाभ मिलेगा। हालांकि इस बार इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अघोषित आय पर अब सजा की जगह 30 प्रतिशत जुर्माना लगेगा। महात्मा गांधी हैंडलूम योजना, दिव्यांग सहारा योजना, महिलाओं के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम, महिला, युवा और सामाजिक योजनाएं और 10 हजार टूरिस्ट गाइड को ट्रेनिंग आदि के माध्यम से लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई है। बजट में कृषि को उत्पादकता बढ़ाने, उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देने, मत्स्य पालन और पशुपालन जैसे संबद्ध क्षेत्रों में रोजगार सृजन पर जोर दिया गया है।
Trending Videos