फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   PET was conducted in two shifts across eight centers.

Sant Kabir Nagar News: आठ केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हुई पीईटी

Fri, 30 Oct 2026 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
PET was conducted in two shifts across eight centers.
जीजीआईसी मे ंपीईटी परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी -संवाद
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शुक्रवार को जिले के आठ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी के निगरानी के बीच दो पालियों में आयोजित हुई। दोनों पालियों में 1083 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्रों पर परीक्षार्थियों को तलाशी के बाद अंदर जाने दिया गया। इस दौरान केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों व उनके परिजन की भीड़ रही। परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


प्रारंभिक अर्हता की लिखित परीक्षा दो पालियों में हुई। इसमें प्रथम पाली सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न 3:00 से 5:00 बजे तक हुई। दोनों पाली में 5902 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 2952 परीक्षार्थी नामांकित रहे। उसमें से 2423 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसी तरह से दूसरी पाली में 2952 परीक्षार्थी नामांकित रहे। उसमें से 2398 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

परीक्षा एचआरपीजी कॉलेज, एचआर इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, संतकबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज, सरदार पटेल इंटर कॉलेज भदाह में बने केंद्रों पर हुई। एडीएम सत्य प्रकाश ने बताया कि समस्त केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में परीक्षा हुई। परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित भेजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
अब कल होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित पीईटी अब एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। एडीएम सत्य प्रकाश ने बताया कि एक नवंबर को परीक्षा होगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा दो पालियों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed