सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Public Health Fair: Patients arrived with skin diseases, diabetes and stomach pain.

जन आरोग्य मेला : त्वचा रोग, शुगर व पेट दर्द तकलीफ लेकर पहुंचे मरीज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Public Health Fair: Patients arrived with skin diseases, diabetes and stomach pain.
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के 24 स्वास्थ्य उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इसमें सबसे ज्यादा त्वचा रोग, शुगर, सांस की तकलीफ, पेट दर्द, खांसी, बुखार से पीड़ित मरीज इलाज कराने पहुंचे।
Trending Videos

मेले में चिकित्सकों ने मरीजाें की जांच और परामर्श के साथ ही दवा दी। साथ ही फिर दिखाने के लिए बुलाया। इसके साथ ही छह मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद के 24 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे स्वास्थ्य मेले में 1190 मरीज इलाज कराने आए। इसमें सांस की तकलीफ के 104, उदर रोग के 102, शुगर के 109, त्वचा रोग के 217 मरीज शामिल रहे। इनमें से कई मरीजों को ब्लड जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेला लगाया गया। मेले में सबसे ज्यादा बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, खांसी व त्वचा रोग की समस्या को लेकर मरीज पहुंचे। लोगों ने चिकित्सकों को दिखाकर दवा ली। शिविर में आई सुनीता देवी, गुड्डी देवी आदि ने बताया कि कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। शिविर में दिखाने आए थे। चिकित्सक ने देखा और दवा दी तथा तीन दिन बार फिर बुलाया है। तीन बजे तक चले मेले में कुल मरीजों ने इलाज कराया।
डॉ. श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 101 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। इस मौके पर सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे। इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार में भी आरोग्य मेला लगा। यहां 42 मरीजों ने इलाज कराया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव आदि मौजूद रहे।

000000000000000000

आरोग मेले में 38 लोगों ने कराया इलाज

हरिहरपुर। पीएचसी हरिहरपुर में सीएम आरोग्य मेले में 38 मरीजों ने इलाज कराया। मेले के दौरान मौजूद चिकित्सकों ने मरीजों को जांच कर दवाएं लिखी। पर्ची पर लिखी दवाएं मरीजों में वितरित की गईं।

इलाज के लिए अस्पताल आए उनके मिथिलेश कुमार, रत्नाकर आदि ने बताया कि आरोग्य मेले के आयोजन से मरीजों को इलाज की सुविधा उनके नजदीक पीएचसी पर ही मिल जा रही है। डॉ. नीलिमा ने बताया कि अस्पताल पर आए मरीज खांसी, जुकाम और त्वचा रोग के अधिक रहे। मेले में लैब तकनीशियन सीता सरन, फार्मासिस्ट अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed