सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Raised awareness among women and girls regarding safety.

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के लिए किया जागरूक

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness among women and girls regarding safety.
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर मंगलवार को व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। महिलाओं, बालिकाओं एवं ग्रामीणों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा गांवों में पहुंचकर महिलाओं और छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, आत्मरक्षा के उपायों और कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर अपराध पोर्टल के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया। महिलाओं से किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच पुलिस सहायता लेने की अपील की गई।
विज्ञापन

अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने विधयानी चौराहा, तामा और गिरिधरपुर, महुली पुलिस ने कड़सरा गांव, दुधारा पुलिस ने करही, पिपरागोविंद और कोहरियावा, महिला थाना पुलिस ने पटखौली, जिला अस्पताल एवं मेंहदावल बाईपास, मेंहदावल पुलिस ने नौंदरी और रोडवेज क्षेत्र तथा धर्मसिंहवा पुलिस ने पोखरभिटवा, परसा शुक्ल और सुकरौली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
वहीं महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से निडर होकर अपनी बात रखने तथा किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया।

अभियान के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed