फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Road from Vidhiyani to the railway station left covered in loose gravel; travel has become difficult.

Sant Kabir Nagar News: विधियानी से रेलवे स्टेशन मार्ग पर गिट्टी डालकर छोड़ा, आवाजाही दुश्वार

Mon, 19 Oct 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Road from Vidhiyani to the railway station left covered in loose gravel; travel has become difficult.
शहर के मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग मार्ग पर गड्ढों की भरमार-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। दशहरा में सिर्फ एक दिन बचा है। 20 अक्तूबर को दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जन के लिए निकलेंगी लेकिन शहर की कई सड़कें अब भी जर्जर हैं। सड़कों के यह गड्ढे जहां श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत बनेंगे, वहीं दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस में भी समस्या खड़ी हो सकती है। एक वैकल्पिक मार्ग विधियानी से रेलवे स्टेशन है लेकिन उस पर भी गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है।
यही हाल मुखलिसपुर रेलवे क्रॉसिंग का है यह भी सड़क जर्जर है। इसके साथ ही शहर की मुख्य सड़क पर भी जगह-जगह गड्ढे हैं। इससे समस्या और बढ़ गई है। दुर्गा प्रतिमाओं के पट खुलने के साथ ही शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। शाम के समय बड़ी संख्या में दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं, हैं लेकिन शहर में जर्जर सड़कें मुसीबत बनी हुई है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि शहर के मुखलिसपुर तिराहे से अंडरपास होकर जाने वाली सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील है। इस मार्ग पर भी जगह-जगह दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित है। ऐसे में श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की हुई तैनाती : दुर्गा पूजा व दशहरा के मद्देनजर प्रशासन ने तीन जोन और आठ सेक्टर बनाकर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। इसमें एसडीएम सदर को जोन एक, एसडीएम मेंहदावल को जोन दो और एसडीएम धनघट को जोन तीन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही जोन एक में तहसीलदार खलीलाबाद, सेक्टर दो में अपर एसडीएम, सेक्टर तीन में तहसीलदार मेंहदावल, सेक्टर चार में एसडीएम, सेक्टर पांच में अधिकारियों को लगाया गया है। एडीएम सत्य प्रकाश ने बताया कि इन मजिस्ट्रेटों को दुर्गा पूजा और दशहरा के साथ ही मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed