{"_id":"6a7cb01128b17c50d009582c","slug":"rotaract-club-visits-hearing-and-speech-impaired-children-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-155478-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मूक-बधिर बच्चों के बीच पहुंचा रोट्रैक्ट क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मूक-बधिर बच्चों के बीच पहुंचा रोट्रैक्ट क्लब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। रोट्रैक्ट क्लब ने बुधवार को खलीलाबाद क्षेत्र के बनकटिया स्थित सृजन विशेष शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (सृजन विशेष विद्यालय) में विशेष बच्चों के बीच खुशियां बांटीं। क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विद्यालय में अध्ययनरत मूक-बधिर एवं दिव्यांग बच्चों को फल, चॉकलेट, पानी की बोतल और अन्य खाद्य सामग्री वितरित की।
कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनसे संवाद स्थापित कर उनका उत्साहवर्धन किया। खाद्य सामग्री और उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उनकी मुस्कान ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया।
रोट्रैक्ट क्लब की अध्यक्ष राजिया अंसारी ने कहा कि विशेष बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ समय बिताना और उनके चेहरों पर खुशी लाना क्लब के सामाजिक सरोकारों का हिस्सा है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इन बच्चों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए और उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
क्लब की मंत्री निधि तिवारी ने कहा कि रोट्रैक्ट क्लब भविष्य में भी सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाएगा। जरूरतमंदों तक सहयोग पहुंचाना और समाज में सेवा की भावना को मजबूत करना क्लब की प्राथमिकता है।
सृजन विशेष विद्यालय के प्रधानाचार्य नीलकमल पाण्डेय ने रोट्रैक्ट क्लब के प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर क्लब के सक्रिय सदस्य मोनू कुमार, अंकित, जाहिद अंसारी, संगीत, शंभू, शिवम गुप्ता और नाजिया अंसारी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।